24 नवंबर 2018 - 13:10
इस्राईल को घेर कर उसके अपराधों का पर्दा चाक करे इस्लामी जगत

फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के राजनैतिक विभाग के प्रमुख इसमाईल हनीया ने कहा कि फ़िलिस्तीन मुद्दे के लिए उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का मुक़ाबला करने के लिए क्षेत्र की सभी शक्तियों की सम्मिलिति से एक गठबंधन बनना चाहिए।

राजधानी तेहरान में आयोजित इस्लामी एकता सम्मेलन के लिए अपने रिकार्डेड भांषण में इसमाईल हनीया ने कहा कि अतिग्रहणकारी इस्राईल इस्लामी जगत का शत्रु है और इस्लामी जगत का दायित्व है कि इस दुशमन को घेर ले और उसके सारे अपराधों से पर्दा हटा दे।

इसमाईल हनीया ने कहा कि इस्राईल के साथ मुस्लिम देशों के संबंध स्थापित करने की सभी योजनाओं को ख़ारिज कर दिया जाना चाहिए।

हमास के नेता ने कहा कि इस्राईल ने फ़िलिस्तीनी धरती पर क़ब्ज़ा कर रखा है और इस्लामी व ईसाई पवित्र स्थलों का अनादर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मस्जिदुल अक़सा और बैतुल मुक़द्दस के लिए कठिन समय है क्योंकि इस्राईल इस शहर के यहूदीकरण और मस्जिद को बांटने की ख़तरनाक योजना पर काम कर रहा है।

तेहरान में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय इस्लामी एकता सम्मेलन में दुनिया के 100 से अधिक देशों के 300 से अधिक विचारक, बुद्धिजीवी तथा राजनैतिक हस्तियां उपस्थित हैं।